ससुराल जा रहे युवक की लूना बस में टकरायी, मौत
ससुराल जा रहे युवक की लूना बस में टकरायी, मौत
गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर बुधवार को बस की चपेट में आने से लूना पर सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक डंडा थाना क्षेत्र के बोंगासी गांव निवासी लक्ष्मी चौधरी का पुत्र रामप्रवेश चौधरी (32 वर्ष) बताया गया है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान गढ़वा-शाहपुर मार्ग काफी देर तक जाम रहा. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया. प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद जाम समाप्त हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए