चौकीदारी नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 23 को

चौकीदारी नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 23 को
गढ़वा जिले में गत जुलाई माह में चौकीदार पद पर सीधी बहाली के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण करते हुए लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र अपलोड करने की तिथि 18 सितंबर रखी गयी है. इसे गढ़वा जिले के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जायेगा. इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर को पूर्वाह्न 07:30 से 08:30 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा. जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके परीक्षाफल की घोषणा 24 सितंबर को किया जाएगा. जबकि शारिरिक माप/जांच की तिथि 25 तथा 26 सितंबर को रखी गयी है. बताया गया कि इससे संबंधित समय-सारणी की विवरणी जिले के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










