बाबा बसराज कुंवर धाम से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार छत्तीसगढ़ के जंगल में पेड़ से टकराई,

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाबा बसराज कुंवर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत और कई लोग घायल। चिनिया गांव में शोक की लहर।

विज्ञापन

फोटो:- चिनिया(गढ़वा )

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ स्थित बाबा बसराज कुंवर धाम में पूजा-अर्चना कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक अर्टिगा कार शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के ही जंगल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस सड़क हादसे में चिनिया थाना क्षेत्र के चिखुरापत्थर टोला निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि 8 से 9 लोग घायल हो गए हैं. मृतक की पहचान चिखुरापत्थर गांव निवासी जितन तुरी के रूप में हुई है, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने की सूचना है. इस घटना के बाद से चिनिया के चिखुरापत्थर गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, चिनिया गांव के चिखुरापत्थर टोला से श्रद्धालुओं का एक दल अर्टिगा कार से छत्तीसगढ़ पूजा करने गया था.

शुक्रवार की दोपहर में वापस लौटने के क्रम में छत्तीसगढ़ के घने जंगल क्षेत्र में कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में चिखुरापत्थर गांव निवासी रामचंद्र तुरिया सहित अन्य लोग शामिल हैं. बताया जा रहा है कि कार गांव के ही जयप्रकाश यादव चला रहे थे. इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जितन तुरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. फिलहाल घटना की विस्तृत और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है और प्रशासन की ओर से घायलों की वास्तविक स्थिति की पुष्टि होनी बाकी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola