महिला परिवार नियोजन में सफलता पर चिकित्सा प्रभारी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
ओके:- महिला परिवार नियोजन में सफलता पर चिकित्सा प्रभारी सम्मानित

सम्मानित होते डा वीरेंद्र | Prabhat Khabar Network

गढ़वा जिले ने परिवार नियोजन में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है। मेराल सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार को राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

जिले में 4,523 के लक्ष्य के विरुद्ध 5,162 महिलाओं का बंध्याकरण - मेराल सीएचसी में सर्वाधिक 1,283 महिला बंध्याकरण प्रतिनिधि, गढ़वा महिला परिवार नियोजन के क्षेत्र में गढ़वा जिले ने पूरे झारखंड में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. जिले ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिये गये लक्ष्य से अधिक उपलब्धि दर्ज कर राज्यस्तर पर अपनी अलग पहचान बनायी है. स्वास्थ्य विभाग ने जिले को 4,523 महिला बंध्याकरण (ट्यूबेक्टॉमी) का लक्ष्य दिया था, जबकि जिले में कुल 5,162 महिलाओं का सफल बंध्याकरण कराया गया. इस तरह गढ़वा ने 114.12 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की. इस सफलता में मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही. यहां अकेले 1,283 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया, जो जिले में सर्वाधिक है. इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रांची में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मेराल सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने सम्मानित किया. समारोह में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) गौरव कुमार भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिविल सर्जन डॉ जान एफ केनेडी के मार्गदर्शन व डॉक्टरों, नर्सों, एएनएम और सहिया दीदियों की टीमवर्क का परिणाम है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन को लेकर चलाये गये जागरूकता अभियान से लोगों में सकारात्मक बदलाव आया है. वहीं डॉ वीरेंद्र कुमार ने इस सम्मान का श्रेय पूरे स्वास्थ्यकर्मियों और सहिया दीदियों की मेहनत को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रेरित करेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola