संगठन मजबूती पर भाजपा का जोर, भानु प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं को दिया 2029 का मंत्र

भानु प्रताप शाही ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- पलामू की जनता के साथ हो रहा छल | Prabhat Khabar Network
भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने हेमंत सरकार पर पलामू की उपेक्षा का आरोप लगाया और कार्यकर्ताओं से 2029 चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
प्रतिनिधि, गढ़वा
भारतीय जनता पार्टी की ओर से भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त मंडल एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं. उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. साथ ही कार्यकर्ताओं से अभी से वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने की अपील की.
अपने संबोधन में भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार पर पलामू प्रमंडल की उपेक्षा का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पहचान रही पलामुआ भाषा की लगातार अनदेखी की जा रही है. पलामू क्षेत्र से चार विधायक होने के बावजूद इस मुद्दे पर प्रभावी पहल नहीं हो रही है. उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जतायी और कहा कि जनता लोकतांत्रिक तरीके से अन्याय का जवाब देना जानती है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पलामू प्रमंडल की जनता के छल कर रही है. समारोह में रंका, केतार, भवनाथपुर, खरौंधी, डंडई, धुरकी, विशुनपुरा, हरिहरपुर तथा श्री बंशीधर नगर शहरी व ग्रामीण मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों का सम्मान किया गया.
कार्यक्रम के अंत में संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का एकजुट होकर सामना करने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, जिला प्रभारी पंकज कुमार सिंह, पूर्व सांसद घूरन राम, जिला महामंत्री मुकेश कुमार चौबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. इन मंडल अध्यक्षों किया गया सम्मानित समारोह में मुख्य रूप से रंका मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी, केतार मंडल अध्यक्ष कन्हैया कुमार, भवनाथपुर मंडल अध्यक्ष भानु प्रसाद, खरौंधी मंडल अध्यक्ष उपेंद्र दास, डंडई मंडल अध्यक्ष श्रवण चंद्रवंशी, धुरकी मंडल अध्यक्ष मंगल यादव, विशुनपुरा मंडल अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा, हरिहरपुर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, श्री वंशीधर नगर (शहरी) मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क और श्री वंशीधर नगर (ग्रामीण) मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय को सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










