मारपीट के बाद महिला की मायके में इलाज के दौरान मौत

मारपीट के बाद महिला की मायके में इलाज के दौरान मौत
खरौंधी. खरौंधी थाना क्षेत्र के हुसरु गांव के बनरिया टोला निवासी प्रेमन पासवान की पुत्री ममता देवी (30 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान हो गयी. शव को खरौंधी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है. प्रेमन पासवान ने बताया कि उनकी पुत्री ममता देवी की शादी 2010 में उत्तर प्रदेश के कोन थाना के पिंडारी गांव के संतोष पासवान से हुई थी. ससुरालवाले उसे डायन कहकर हमेशा प्रताड़ित करते थे. घर में किसी के बीमार पड़ने पर बेटी के साथ मारपीट की जाती थी. प्रेमन ने बताया की दो माह पहले ममता के पति संतोष पासवान, ससुर रामाधार पासवान, देवर गुडडू पासवान, अशोक पासवान व अमेरिका पासवान ने उसके साथ मारपीट की थी. ममता की छाती में खून जम गया था. इसका इलाज गढ़वा व मेदनीनगर में कराया गया लेकिन स्थिति में सुधार नही हुआ और मेरी पुत्री ने दम तोड़ दिया. प्रेमन पासवान ने बताया कि उसके ससुराल वालों के विरुद्ध डायन बिसाही मामले मे आवेदन दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










