सहिया से मारपीट मामले में मुख्य आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

सहिया से मारपीट मामले में मुख्य आरोपी | Prabhat Khabar Network

केतार में सहिया विभा देवी के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी राजकुमार बैठा को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

केतार : केतार थाना कांड संख्या 39/26 के नामजद अभियुक्त राजकुमार बैठा (पिता-भोला बैठा), ग्राम-खोन्हर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह मामला घायल सहिया विभा देवी के साथ मारपीट की घटना से संबंधित है. विभा देवी के पति द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर राजकुमार बैठा सहित नामजद आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का मामला केतार थाना में दर्ज किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि सहिया के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी राजकुमार बैठा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने तथा इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस सख्त एवं विधिसम्मत कार्रवाई करेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola