भवनाथपुर टाउनशिप में बिजली कटौती से लोग परेशान, विधायक से लगायी गुहार; बोले- सेल कर रहा सौतेला व्यवहार

Updated:
विज्ञापन

विधायक से बिजली समस्या के लिए गुहार लगाते लोग : Prabhat Khabar

विधायक अनंत प्रताप देव से बिजली समस्या के लिए गुहार लगाते लोग प्रतिनिधि भवनाथपुर सेल आवासीय परिसर में

विज्ञापन

गढ़वा : भवनाथपुर टाउनशिप स्थित सेल के आवासीय परिसर में रह रहे लोगों ने सेल प्रबंधन पर बिजली कटौती कर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है.समस्या से परेशान लोगों ने विधायक अनंत प्रताप देव से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और समाधान के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोगों ने विधायक को बताया कि सेल प्रबंधन द्वारा आवासीय परिसर में बिजली कटौती किए जाने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज सहित अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से आवासीय परिसर में रह रहे हैं और बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित किए जाने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

सेल पर सौतेले व्यवहार का आरोप

लोगों ने कहा कि सेल प्रबंधन टाउनशिप में रहने वाले लोगो के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है, जबकि रेलवे साइडिंग, झोपड़ी कालोनी में झारखंड सरकार का बिजली दिया गया है और टाउनशिप आवासीय परिसर में रहने वालों को बिजली कनेक्शन नहीं लेने दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: पलामू किला: नेताओं की ‘तारीख पर तारीख’ और प्रशासनिक उपेक्षा के बीच जमींदोज हो रहा 350 साल पुराना गौरव

पांच घंटे बिजली मिलने से गर्मी में बेहाल लोग

पहले आठ से दस घंटे बिजली दिया जा रहा था लेकिन अब दिन में दो घंटे तथा रात में मात्र तीन घंटे बिजली दिया जा रहा है. ऐसे में उमश भरी गर्मी में लोगों को रहना मुश्किल हो गया है. लोगों की शिकायत सुनने के बाद विधायक अनंत प्रताप देव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गढ़वा उपायुक्त से दूरभाष पर बातचीत की. उन्होंने उपायुक्त से मामले में हस्तक्षेप करते हुए सेल आवासीय परिसर में रह रहे लोगों की समस्या का समाधान कराने का आग्रह किया. विधायक ने दो दिन के अंदर टाउनशिप में आकर लोगों से मिलने की बात कही है.

डीसी के आश्वासन से जगी उम्मीद

विधायक के आग्रह पर उपायुक्त ने लोगों की समस्या के समाधान के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. इसके बाद प्रभावित लोगों में समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है. वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र पहल कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने तथा सेल प्रबंधन के स्तर से उत्पन्न समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है.

लोगों ने कहा कि हम लोगों को झारखंड सरकार का बिजली कनेक्शन दिलाया जाए. इस अवसर पर दिनेश कुमार सिंह, आलोक शर्मा,दिबयम शुक्ला,गोशुल आलम,तासबिन अंसारी, बिनोद कुमार सिंह,बबलू सिंह,सुनिल पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: पाटन के इस इलाके में एक माह से जलजमाव, जूते-चप्पल हाथ में लेकर स्कूल जाते हैं बच्चे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola