गढ़वा में सांप के डसने से दो महिलाएं घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन

सांप के डंसने से घायल महिला का इलाज करते चिकित्सक : प्रतीकात्मक फोटो

गढ़वा जिले के मझिआंव और रमना थाना क्षेत्र में दो महिलाओं को सांप ने डस लिया. दोनों पीड़ितों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.

विज्ञापन

गढ़वा : मझिआंव थाना क्षेत्र के अखोरी तहले गांव निवासी वीरेंद्र साह की पत्नी पूजा देवी को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के संबंध में पूजा देवी ने बताया कि वह अपने घर के किचन में कुछ काम कर रही थीं. इसी दौरान उनके बायें पैर में सांप ने डस लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

धान का बिहन उखाड़ने खेत गयी महिला को सांप ने डसा

रमना थाना क्षेत्र के कविसा गांव निवासी अंबिका यादव की पत्नी प्रमिला देवी को भी सांप ने डस लिया. उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने बताया कि प्रमिला देवी घर से खेत में धान का बिहन उखाड़ने के लिए गयी थीं.

इसी दौरान सांप ने उनके दायें हाथ में डस लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.

ये भी पढ़ें: राखियों से सजे बाजार, भाई-बहन के प्यार के साथ कारोबार में भी उछाल; गढ़वा में 2 करोड़ की बिक्री की उम्मीद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola