गढ़वा अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: तसरार और बीपी DAV फाइनल में, आरके पब्लिक ने हासिल किया तीसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले खिलाड़ी | Prabhat Khabar

गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में उच्च विद्यालय तसरार और बीपी डीएवी ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की.

विज्ञापन

गढ़वा : जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर-17 बालक वर्ग में बुधवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में उच्च विद्यालय तसरार ने संत पॉल गढ़वा को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. तसरार की ओर से जयप्रकाश और हिमांशु नें दो- दो गोल दागे जबकि विकास नें एक गोल किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जय प्रकाश सिंह को मिला

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जय प्रकाश सिंह को दिया गया. दूसरे सेमीफाइनल मैच में बीपी डीएवी ने आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. बीपी डीएवी की ओर से अभिषेक और राहत ने एक एक गोल किया जबकि आर पब्लिक की ओर से आकाश ने पेनल्टी से गोल कर टीम को बराबरी दिलायी, लेकिन अंतिम क्षण में राहत के गोल से बीपी डीएवी जीत हासिल की. तीसरे स्थान के लिए आर के पब्लिक गढ़वा एवं संत पॉल गढ़वा के बीच खेले गए मैच में आरके पब्लिक गढ़वा की टीम 3-1 से जीत दर्ज की.

विभिन्न स्कूलों के कोच-मैनेजर रहे मौजूद

प्रतियोगिता का संचालन जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकारी सचिव आनंद कुमार सिन्हा, पेफी गढ़वा के जिला कोर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, खेल मैदान प्रभारी अभिषेक द्विवेदी, फुटबॉल कोच सोनी समिति के उपाध्यक्ष जिनाहुदीन खान, धर्मराज भारती कुमारी की देखरेख में संपन्न हो रहा है. रेफरी की भूमिका संजय प्रताप देव, शशिरंजन, शशि कुमार, सुशील कुमार, विजय सिंह, सोनु सिंह, ने निभायी. इस अवसर विभिन्न विद्यलयों के कोच मैनेजर एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: राखियों से सजे बाजार, भाई-बहन के प्यार के साथ कारोबार में भी उछाल; गढ़वा में 2 करोड़ की बिक्री की उम्मीद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola