महिला ने 81 वर्षीय वृद्ध को डंडे से पीटकर किया घायल

महिला ने 81 वर्षीय वृद्ध को डंडे से पीटकर किया घायल
मझिआंव. मझिआंव थाना क्षेत्र के करुई गांव में एक महिला ने 81 वर्षीय वृद्ध को सड़क पर रोक कर डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल वृद्ध की पहचान लक्ष्मण प्रजापति के रूप में हुई है. घटना के बाद वृद्ध के परिजनों ने उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया गया कि वृद्ध के हाथ में गंभीर चोट आयी है. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया. इस संबंध में घायल ने बताया कि वह दुकान में समान लेने के लिए जा रहा था. इसी बीच उसके गांव की महिला पार्वती कुंवर ने बिना किसी बात के रोकर मुझे बैठने के लिए बोला. ऐसा करने से मना करने पर उसने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर लाठी व डंडे से पीटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गये. बृद्ध ने बताया कि राजनीतिक षडयंत्र से उन्हें किसी के कहने पर मरवाया गया है. इधर वृद्ध के आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




