गढ़वा के रंका में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घरों को किया धवस्त

रंका थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में सोमवार की रात हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने तीन घरों को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया.
गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में सोमवार की रात हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने तीन घरों को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. इसमें सुखदेव सिंह, स्व नाथुन सिंह व द्वारिका सिंह के मकान शामिल हैं. हाथी सुखदेव सिंह के घर में रखा चार बोरा धान व एक बोरा मकई खा गये.
ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही 8-10 हाथियों का एक झुंड गांव में प्रवेश कर गया था. इस समय कुछ ग्रामीण अलाव (आग) ताप रहे थे. हाथियों का झुंड देखते ही ग्रामीण घरों में दुबक गये. इसके बाद हाथी गांव में घूमकर उत्पात मचाते रहे. इसी क्रम मे हाथियों ने देर रात तीन घरों को तोड़ दिया.
घर तोड़ने की आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य एक अन्य कमरे में दुबक गये. सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका एक कमरे वाला मिट्टी का घर है. इसी में वह अपने परिवार के साथ रहता है. यह घर भी हाथी ने तोड़ डाला अौर वहां रखा अनाज खा गये. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षतिग्रस्त घरों का मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




