ePaper

विशुनपुरा बाजार से अविलंब अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

Updated at : 20 Dec 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
विशुनपुरा बाजार से अविलंब अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

विशुनपुरा बाजार से अविलंब अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

विज्ञापन

विशुनपुरा. अंचलाधिकारी खगेश कुमार के निर्देश पर विशुनपुरा मुख्यालय में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. शनिवार को अंचल प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को अविलंब हटाने की चेतावनी दी. बता दें कि बीते दिनों अंचलाधिकारी खगेश कुमार एवं थाना प्रभारी राहुल सिंह ने स्वयं विशुनपुरा मुख्यालय में डोर-टू-डोर जाकर दुकानदारों और अतिक्रमणधारियों से अतिक्रमण हटाने की अपील की थी. उस दौरान प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा था कि मुख्य सड़क व सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. प्रशासन की ओर से अतिक्रमणधारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था. अंचलाधिकारी खगेश कुमार ने कहा कि अतिक्रमण के कारण सड़क पर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola