सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर हंगामा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Feb 2025 9:00 PM
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर हंगामा
डंडई. डंडई प्रखंड के बालेखांड़ से जरही बाजार चारमुहान तक सड़क निर्माण में स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को अनियमितता का आरोप लगाते हुए जरही बाजार चारमुहान के पास हंगामा किया. ग्रामीणों का कहना था कि बिना संवेदक और साइट इंजीनियर के ही मुंशी के द्वारा सड़क की पीसीसी ढलाई का कार्य कराया जा रहा है. इसमें एक तरफ सड़क बन रही है और दूसरी तरफ से उसमें दरार पड़ती जा रहीी है. ग्रामीणों ने कहा कि पीसीसी ढलाई निर्माण कार्य में कहीं भी वाइब्रेटर का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. साथ ही सड़क के बीच के भाग में बहुत कम ढलाई हो रही है. हंगामा कर रहे ग्रामीण नंदू प्रसाद गुप्ता, नंदलाल प्रसाद गुप्ता, रमेश प्रसाद गुप्ता, नरेश विश्वकर्मा, राजेंद्र साव, शंभु प्रसाद गुप्ता, प्रदीप भुइयां व राजकुमार साव ने बताया कि जरही बाजार चारमुहान से भोला पासवान के घर तक पीसीसी ढलाई हो रही है. इसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है. पीसीसी ढलाई में घटिया किस्म का सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है. इससे सड़क मजबूत नहीं बन रही है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से मांग की है कि पीसीसी ढलाई की जांच की जाये. सड़क में दरार पड़ रही है, तो जांच करायेंगे : संवेदक इस मामले में सड़क के संवेदक गोपाल सिंह ने कहा कि यदि सड़क के पीसीसी ढलाई होते ही दरार पड़ने लगी है, तो इंजीनियर से जांच करायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










