ePaper

वीडियो बनाकर लौट रहे दो यूट्यूबर को पीटकर किया घायल

Updated at : 03 Jan 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
वीडियो बनाकर लौट रहे दो यूट्यूबर को पीटकर किया घायल

वीडियो बनाकर लौट रहे दो यूट्यूबर को पीटकर किया घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा नामधारी कॉलेज के समीप शनिवार को वीडियो बनाने के विवाद में अज्ञात हमलावरों ने दो यूट्यूबरों को पीटकर घायल कर दिया. घायलों में बाली शाह लाइन मोहल्ला निवासी विकास कुमार और पलामू जिले के जपला निवासी आनंद कुमार घायल हो गये. घायल विकास कुमार को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में भर्ती यूट्यूबर विकास कुमार ने बताया कि उसे नामधारी कॉलेज के पास स्थित एक दुकान का वीडियो बनाने के लिए बुलाया गया था. वह अपने साथी आनंद कुमार के साथ वीडियो बनाकर वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. किसी तरह जान बचाकर विकास गढ़वा थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की लिखित जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola