नौवीं की छात्रा से दो लड़कों ने किया दुष्कर्म का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Sep 2024 9:19 PM
नौवीं की छात्रा से दो लड़कों ने किया दुष्कर्म का प्रयास
डंडई थाना क्षेत्र के नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. इस मामले को लेकर ग्रामीण काफी आंदोलित हैं. बताया गया कि डंडई प्रखंड निवासी छात्रा सुबह करीब 9:00 बजे स्कूल जा रही थी. जैसे ही वह बालेखांड धना पहाड़ के पास पहुंची, वहां दो युवक पहले से बाइक लगाये खड़े थे. युवकों ने छात्रा की किताब-कॉपी फेंक दी तथा उसका हाथ पकड़ कर जबरन झाड़ी में ले गये. दोनों उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे थे. तभी छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से निकलने में सफल रही और जोर- जोर से चिल्लाने लगी. तब पकड़े जाने के भय से दोनों वहां से भाग गये. पीड़िता के मुताबिक इसके बाद वह दौड़ते-दौड़ते स्कूल पहुंची. वह बहुत डरी हुई थी. उसे भयभीत देखकर शिक्षकों ने उसे घर छोड़ दिया. इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ स्थानीय थाना पहुंची तथा आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है. आवेदन में आरोपी युवक बालेखांड निवासी रामनरेश सिंह का पुत्र अजीत सिंह तथा यमुना सिंह का पुत्र मुंडा सिंह बताया जा रहा है.
ग्रामीणों में भारी आक्रोश : इधर इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर शीघ्र कारवाई नहीं होने पर वे आंदोलन करने को विवश होंगे. विरोध करनेवालों में सूबेदार राम, अमृत प्रजापति, नगीना परहिया, दुर्गा सिंह, रविंद्र राम, चंदन कुमार रवि, रामफ्रेश ठाकुर, उदय सिंह, राजेश्वर सिंह, लाल मुनी सिंह, झमन सिंह व जितेंद्र सिंह शामिल है.कारवाई की जा रही है : थाना प्रभारी
मामले में थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन मिला है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










