ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला व बच्चे सहित आठ घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Apr 2024 7:54 PM
ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला व बच्चे सहित आठ घायल
गढ़वा से सटे पलामू जिले के रेहला बिश्रामपुर मार्ग पर रविवार को ई-रिक्शा व ट्रक की टक्कर में ई रिक्शा पर सवार महिला तथा बच्चे सहित आठ लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी धनंजय कुमार बिंद, सविता देवी, उसकी पुत्री सोनाली कुमारी, अनिल पासवान, उसकी पत्नी मधु देवी, उसकी पुत्री प्रीति कुमारी, ज्योति कुमारी एवं जागृति कुमारी शामिल हैं. अनिल पासवान ने बताया कि सभी लोग एक ई रिक्शा पर सवार होकर अपने घर से पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के गुरी भंडार गांव अपने बहन के यहां शादी समारोह में जा रहे थे. इसी दौरान कधवन गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया. इससे ई-रिक्शा पर सवार सभी लोग घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को ब्रह्मोरिया ले जाकर एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया. इसके बाद उनके परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल मे भर्ती कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










