ePaper

ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Updated at : 08 Oct 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का रहने वाला था मृतक

विज्ञापन

– छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का रहने वाला था मृतक – चालक मौके से फरार, पुलिस ने ट्रेलर किया जब्त – पेड़ में ट्रेलर फंसने से चक्के के नीचे दब गया था राजन प्रतिनिधि, रंका गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर खुथवा मोड़ के पास बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक की अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) के घोटरा पारा निवासी बबलू सोनी के पुत्र राजन सोनी (20) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राजन अंबिकापुर से मेदिनीनगर के हमीदगंज स्थित अपनी बुआ के घर बाइक से जा रहा था. इसी क्रम में खुथवा मोड़ के पास वह सामने से आ रहे एक ट्रेलर की चपेट में आ गया. ट्रेलर का पिछला चक्का युवक पर चढ़ गया व ट्रेलर एनएच किनारे एक पेड़ में फंस गया. इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह, एसआइ राजेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जैक मंगाकर चक्का को उठा कर युवक के शव को निकाला. वहीं चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola