जर्जर दानरो नदी पुल पर एक सितंबर से आवागमन पर रोक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Aug 2024 9:47 PM
जर्जर दानरो नदी पुल पर एक सितंबर से आवागमन पर रोक
गढ़वा शहर के रंका रोड स्थित जर्जर दानरो नदी पुल पर राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल ने एक सितंबर से आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है. उक्त पुल गढ़वा और पलामू के अलावे छत्तीसगढ़ को जोड़नेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग-343 को भी जोड़ता है. वर्तमान में पुल की हालत काफी जर्जर हो गयी है. यह पुल न केवल इन दोनों जिलों के बीच यातायात का मुख्य साधन है, बल्कि उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार को भी जोड़ता है. पुल की मौजूदा हालत इतनी खराब है कि इसके ऊपर से गुजरने वाले बड़े वाहनों के परिचालन पर पहले ही रोक लगा दी गयी है. यह रोक राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार लगाया गया है. ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके.
पुल की मौजूदा स्थिति और मरम्मत कार्यपुल की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, मेदिनीनगर के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि पुल कमजोर हो गया है. इसे देखते हुए सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है. एक सितंबर से पुल की मरम्मत का काम शुरू किया जायेगा. मरम्मत कार्य के बाद पुल पर बैरिकेडिंग की जायेगी, ताकि बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह से रोका जा सके.
नये पुल का निर्माण : दानरो नदी पर उक्त पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए एक नये पुल के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है. इस पुल का निर्माण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र में यातायात और संचार का एक स्थायी समाधान मिल सकेगा. नये पुल के निर्माण के बाद गढ़वा और पलामू के निवासियों को राहत मिलेगी.लंबा व कठिन होगा सफर : पुल के जरिये गढ़वा और पलामू का सीधा रास्ते बंद होने के कारण लोगों को लंबा और कठिन रास्ता तय करना पड़ेगा. टंडवा मोड़ से बाइपास होकर चिनियां मोड़ से गढ़वा पहुंचने में समय और ईंधन दोनों अधिग़क लगेगा. इस पुल से प्रतिदिन 10 से 20 हजार वाहन गुजरते थे, जिनमें यात्री वाहनों के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले ट्रक और अन्य वाहन भी शामिल थे. यह स्थिति न केवल लोगों की यात्रा को कठिन बना रही है, बल्कि स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










