ePaper

बच्चों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताया

Updated at : 20 Dec 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताया

बच्चों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताया

विज्ञापन

गढ़वा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोज प्रसाद व सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देश पर शनिवार को चिनिया प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रनपुरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तीन सदस्यों की पीएलवी की टीम ने भाग लिया. कार्यक्रम में बच्चों को साइबर अपराध और बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गयी. पीएलवी सुधीर कुमार चौबे ने बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की स्थापना गठन व उद्देश्य के बारे में भी बताया. उन्होंने बच्चो को पांच मूलभूत अधिकारों की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने बच्चो को ह्यूमन ट्रैफिकिंग और बाल श्रम के विषय में जानकारी दी. पीएलवी रामप्रताप ने बच्चो को बाल विवाह के दुष्प्रभाव ओर सजा के प्रावधानों की जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में स्कूल के शिक्षक कॉर्नेलियस लकड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलवी सुधीर कुमार चौबे, रमा शंकर चौबे एवं राम प्रताप सिंह,स्कूल के शिक्षक सुनील प्रजापति, देवेंद्र सिंह, अविनाश पांडे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola