ePaper

तीन भट्ठियां ध्वस्त, एक टन से अधिक अर्धनिर्मित महुआ विनष्ट

Updated at : 05 Oct 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
तीन भट्ठियां ध्वस्त, एक टन से अधिक अर्धनिर्मित महुआ विनष्ट

एसडीएम ने बरडीहा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण को लेकर की छापेमारी

विज्ञापन

एसडीएम ने बरडीहा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण को लेकर की छापेमारी प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने रविवार को बरडीहा प्रखंड के आदर पंचायत अंतर्गत सुखनदी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण की शिकायतों के मद्देनजर औचक छापेमारी की. लगभग दो घंटे तक चले इस अभियान के दौरान कई संदिग्ध स्थलों की तलाशी ली गयी. छापेमारी में पांच लोगों की संलिप्तता से संचालित दो अवैध शराब निर्माण अड्डे मिले. मौके पर चल रही तीनों शराब भट्ठियों को एसडीएम ने अपने चालक व सुरक्षा कर्मियों की मदद से ध्वस्त करवा दिया. साथ ही स्थानीय पुलिस को इस क्षेत्र में कड़ी निगरानी बनाये रखने का निर्देश दिया गया. बरडीहा के सुखनदी गांव स्थित इन दोनों ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान 10 क्विंटल से अधिक अर्धनिर्मित महुआ जावा विनष्ट किया गया. वहीं, शराब निर्माण में प्रयुक्त सभी उपकरणों को भी मौके पर तोड़ दिया गया. सोशल मीडिया से मिली थी सूचना एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया माध्यमों से इन इलाकों में चल रही अवैध गतिविधियों की गोपनीय जानकारी लगातार मिल रही थी. उन्हीं सूचनाओं पर संज्ञान लेते हुए यह छापेमारी की गयी. उन्होंने संबंधित विभागों और थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि अवैध शराब कारोबार में लिप्त संगठित व्यक्तियों पर नियमित कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां कानूनी अपराध के साथ-साथ सामाजिक शांति और जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है. भागने में रहे शराब कारोबारी छापेमारी की भनक लगते ही इस धंधे में शामिल लोग मौके से फरार हो गये. हालांकि, स्थानीय पूछताछ के दौरान लालमन यादव, गोपाल, विजेंद्र, विनय और संदीप के नाम सामने आये हैं. एसडीएम ने बताया कि इन सभी को क्षेत्र की शांति भंग करने वाला तत्व मानते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान रविंद्र पासवान, कंचन प्रसाद, अनिल कुमार, रमेश प्रसाद और राम प्यारे राम आदि मौजूद थे. जनता से सहयोग की अपील एसडीएम संजय कुमार ने आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन को सहयोग करें और अपने आसपास किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटवर्ती थाना या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola