ePaper

कस्तूरबा गढ़वा एवं रंका की टीम रही विजयी

Updated at : 03 Jul 2024 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा गढ़वा एवं रंका की टीम रही विजयी

कस्तूरबा गढ़वा एवं रंका की टीम रही विजयी

विज्ञापन

जिला स्तरीय 63वीं सुब्रतो मुखर्जी कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय रामासाहू स्टेडियम में खेला गया. यह फुटबॉल प्रतियोगिता दो संवर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए थी. इसमें अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कार्यक्रम प्रबंधक गायत्री साहू ,विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह खेल प्रभारी राकेश कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे व राकेश कुमार पांडेय ने किया. फाइनल मैच के कड़े मुकाबले में रंका फुटबॉल टीम बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालक संवर्ग में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, भंडरिया क हरा कर विजयी रही. इसी प्रकार अंडर -17 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गढ़वा की टीम ने उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय रमकंडा की टीम को हराया. जिला कार्यक्रम प्रबंधक गायत्री साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों की छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. इस तरह के आयोजन के माध्यम से छीपी प्रतिभा को आगे लाते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले के छात्र/छात्राओं का चयन कराया जा सकता है. जबकि सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह खेल प्रभारी ने कहा कि खेल के प्रति विभाग गंभीर है. विभाग के निर्देशानुसार इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष से किया जायेगा. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को खेल का बेहतर महौल उपलब्ध कराते हुए प्रतिभा को निखार कर प्रमंडल एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भेजा जायेगा.

उपस्थित लोग : मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, वीरेंद्र प्रसाद, पूनमश्री, सुनीता कुजूर, विभा रानी, रवि सिंह, एडविन कच्छप, रवि वैद्य, रेणु बाला, मानिकचंद गुप्ता, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी, शमशाद अहमद, शिक्षक जगन्नाथ राम व मनोज कुमार तिवारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola