ePaper

सड़कें अच्छी हुई, इसिलए अमेरिका धनवान है

Updated at : 03 Jul 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
सड़कें अच्छी हुई, इसिलए अमेरिका धनवान है

केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा है कि अमेरिका धनवान है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा है कि अमेरिका धनवान है. इस कारण उनकी सड़कें अच्छी नहीं हुई है, बल्कि उसकी सड़कें अच्छी हुई हैं. इसलिए अमेरिका देश धनवान हुआ है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सड़क की आधारभूत संरचना यदि बढ़ेगी, तो वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन विकसित होगा.यदि ये क्षेत्र विकसित हुए तो उद्योग,व्यापार व व्यवसाय बढ़ेगा और जवान लोगों को काम मिलेगा. श्री गडकरी गढ़वा में बाइपास सड़क निर्माण के उदघाटन मौके पर जनसभा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में खनिज संपत्ति अपरंपार है. यहां कृषि क्षेत्र में बहुत कार्य हो रहे हैं. लेकिन अभी और करने की आवश्यकता है. श्री गडकरी ने कहा कि वे जहां से आये हैं, वह महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र है. वहां भी झारखंड की तरह कोल माइंस है और वहां पानी के कमी की वजह से 10 हजार किसानों ने आत्महत्या की है. लेकिन वहां की परिस्थितियां अब बदल चुकी है. इसे गढ़वा-पलामू के सांसद-विधायक को भी जाकर देखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि दौड़नेवाले पानी को चलनेवाले के लिए लगायें, चलनेवाले पानी को रुकने के लिये लगायें और रुके हुए पानी को जमीन को पीने के लिए लगाने की आवश्यकता है. इससे गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में रहेगा. श्री गडकरी ने कहा कि जो सड़क महाराष्ट्र में बन रही है, उसमें जो मिट्टी लगती थी, उसमें महाराष्ट्र सरकार से प्रस्ताव बनाकर तालाब व डैम से निकालकर मिट्टी लगाया है. इससे तालाब व डैम भी बन गये और सड़क भी बन गया है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से महाराष्ट्र सरकार ने यह प्रस्ताव निकाला है, उसी प्रकार से झारखंड सरकार भी प्रस्ताव लाये, तो वे यहां भी हजारों तालाब बनाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में विशेष रूप से सेरीकल्चर में अच्छा काम होता है. सिल्क की साड़ियां महाराष्ट्र में बनती हैं, लेकिन वह हैंड प्रिंटिंग के लिए झारखंड के गोड्डा भेजी जाती है. इन साड़ियों की खूब महाराष्ट्र में मांग में है. वे मांग के अनुरूप पूर्ति नहीं कर पाते हैं, इसलिए इस क्षेत्र में और काम करने की जरूरत है. श्री गडकरी ने कहा कि वे 11 साल से मंत्री हैं, लेकिन एक भी पत्रकार यह पूछ नहीं सकता कि वे घोषणा के बाद भी काम नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दो लाख करोड़ रुपये के काम झारखंड में करना चाहते हैं. इनमें से कई काम अभी चल रहे हैं. वे झारखंड के विकास में कोई कमी नहीं होने देंगे. यदि रोड अच्छे होंगे, तो कॉस्ट कम होंगे. सुखी व समृद्ध झारखंड बनेगा. उन्होंने कहा कि जल, जंगल व जमीन पर जो इकॉनॉमिक निर्भर है, उसमें ज्ञान जरूरी है.. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय तक राजनीति होनी चाहिए, उसके बाद विकास की राजनीति करनी चाहिए. जातिवाद व संप्रदायिक को समाप्त करें, कोई भी व्यक्ति, जाति, पंथ व धर्म भाषा व सेक्स से बड़ा नहीं होता. बल्कि गुणों से बड़ा होता है. हमें इस समाज में छुआछुत को समाप्त कर आर्थिक व सामाजिक विकास करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola