ePaper

वार्ड में गंदगी का अंबार, पेयजल की समस्या का समाधान हो

Updated at : 19 Feb 2026 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ड में गंदगी का अंबार, पेयजल की समस्या का समाधान हो

नगर निकाय चुनाव से पहले वार्डवासियों ने विकास कार्यों को लेकर खुलकर रखी अपनी बात

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव से पहले वार्डवासियों ने विकास कार्यों को लेकर खुलकर रखी अपनी बात …. ग्राउंड रिपोर्ट वार्ड 02 ……………….. आंकड़ों में वार्ड की तसवीर कुल वोटर 1588 महिला मतदाता 770 पुरुष मतदाता 818 बूथ की संख्या 2 …………….. जितेंद्र सिंह गढ़वा नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रभात खबर की ओर से गुरुवार को गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दो के मझिआंव रोड ऊंचरी में एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों खुलकर विकास कार्यों, वर्तमान जरूरतों और भविष्य की अपेक्षाओं को लेकर अपनी बात रखी. इस दौरान लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की जरूरत है. वार्ड वासियों ने कहा कि अब मतदाता पहले की तुलना में अधिक जागरूक हो चुके हैं और इस बार वे विकास के मुद्दे पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. लोगों ने उम्मीद जतायी कि आने वाले समय में अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जायेगा. ताकि वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जा सके. स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले 13 वर्षों में ऐसा कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ, जिसे उपलब्धि के रूप में गिनाया जा सके. कई मोहल्लों में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है. जलापूर्ति के लिए कुछ मोहल्लों में पाइपलाइन बिछायी गयी, लेकिन अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में आक्रोश है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि वार्ड के कई क्षेत्रों में नालियां ही नहीं हैं और जहां हैं, वहां नियमित सफाई नहीं होती. कचरा उठाव की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है. मझिआंव रोड में एक घर के दरवाजे पर नाली का पानी जमा है, जिससे परिवार को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ता है. वहीं, एक कोचिंग सेंटर के आसपास भी गंदगी की स्थिति बनी हुई है. वार्डवासियों ने कहा कि इस बार वे बदलाव के मूड में हैं. विकास के नाम पर धोखा दिया गया : राबिया खातून युवा मतदाता राबिया खातून ने कहा कि वार्ड में विकास को लेकर कोई ठोस कार्य नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि आज भी वार्ड में बुनियादी समस्याओं का घोर अभाव है. इस बार वार्ड के मतदाता बदलाव के मूड में हैं. जरूरत के मुताबिक नहीं हुए विकास कार्य : जीनाहुद्दीन खान वार्ड निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जीनाहुद्दीन खान ने कहा कि जिस स्तर के विकास की अपेक्षा की गयी थी, उसके अनुरूप कार्य नहीं हुए. उनके घर के पास नाली नहीं है. लोग सड़क काटकर पानी बहाने को मजबूर हैं. नाली बनने के बाद कभी सफाई नहीं हुई : अब्दुल हन्नान अब्दुल हन्नान ने कहा कि उनके घर के सामने नाली बनी है, लेकिन नाली बनने के बाद से आज तक उसकी सफाई नहीं हुई. एक चापानाल वर्षों से खराब है. कई बार शिकायत करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि इलाके में गंदगी का अंबार लगा रहता है. कचरा उठाव और सफाई की व्यवस्था नहीं : मओ मंजूर आलम युवा मतदाता मोहम्मद मंजूर आलम ने कहा कि वार्ड में न तो नियमित नाली की सफाई होती है और न ही कचरे का उठाव होता है. इससे लोगों के घरों में नाली का पानी घुस रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर जनता को भ्रमित किया गया है. बरसात जल जमाव सबसे गंभीर समस्या है. वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का अभाव : मुस्तफा खान मुस्तफा खान ने कहा कि वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. जगह-जगह गंदगी है, नालियां जाम हैं और बिजली व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है. पेयजल आपूर्ति योजना के बावजूद पानी नहीं मिल रहा. आधे से अधिक मोहल्ले में पाइपलान तक नहीं बिछायी गयी है. कोचिंग सेंटर के सामने गंदगी का अंबार : रूबी खातून रूबी खातून ने कहा कि उनके घर के पास स्थित कोचिंग सेंटर के पास नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है. गंदगी के कारण लोगों को आना-जाना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि मोहल्ले की समस्या सुननेवाला कोई नहीं है. काफी परेशानी होती है. पाइपलाइन बिछायी गयी, पर पानी नहीं : शाहिद रजा शाहिद रजा ने कहा कि शहरी जलापूर्ति योजना के तहत वार्ड में पाइपलाइन बिछायी गयी है, लेकिन पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई. इससे इलाके में पेयजल की समस्या गंभीर हो गयी है. इसके अलावा कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए नहीं हुई पहल : सगीर अंसारी सगीर अंसारी ने कहा कि वार्ड में बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी है. उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास को लेकर इस बार जनता बदलाव के मूड में है, ताकि बुनियादी सुविधाएं बहाल हो सके. इलाके में खेल मैदान का निर्माण हो : तौफीक रजा युवा मतदाता तौफीक रजा ने कहा कि वार्ड में बच्चों के लिए खेल का मैदान नहीं है. उन्होंने मांग की कि इस बार चुनाव के बाद इलाके के खेल मैदान का निर्माण हो, ताकि इलाके युवा को सुविधा हो. विकास से वंचित है वार्ड के लोग : हारून रशीद हारून रशीद ने कहा कि वार्ड का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है. यहां के लोग विकास से वंचित हैं. इस बार जनता बदलाव चाहती है, ताकि वार्ड की बुनियादी समस्याओं का समधान हो सके. बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे लोग : शौकत अली शौकत अली ने कहा कि शहरी क्षेत्र में रहने के बावजूद लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. वार्ड के विकास के लिए ठोस योजना बननी चाहिए, ताकि इलाके का विकास हो. मोहल्ले में आज तक नहीं बनी नाली : इसहाक अंसारी इसहाक अंसारी ने कहा कि उनके मोहल्ले में आज तक नाली नहीं बनी है. लोग दूसरे वार्ड में पानी बहाने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि चुने जाने वाले प्रतिनिधि इस समस्या का समाधान करें. ………………. पूर्व पार्षद बोले वार्ड में विकास के कई काम कराये गये : नरगिस बानो वार्ड की पूर्व पार्षद नरगिस बानो ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के वार्ड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कराये हैं. उनके प्रयास से वार्ड में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए 25 नल लगवाये गये हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में करीब 100 जरूरतमंद लोगों का नाम जुड़वाया गया. इसके अलावा विधवा, विकलांग और वृद्धा पेंशन योजना से 50 लोगों को जोड़ा गया, ताकि उन्हें नियमित आर्थिक सहायता मिल सके. नरगिस बानो ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30 लोगों को आवास का लाभ दिलाया गया. ………… एक्सपर्ट की राय जल निकासी, कचरा प्रबंधन व ट्रैफिक समस्या बरकरार : अशोक विश्वकर्मा ब्राइट फ्यूचर स्कूल के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि नगर परिषद बनने के बाद बुनियादी सुविधाओं में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन अब भी कई क्षेत्रों में अपेक्षित विकास नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि शहर में सड़क, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम हुआ है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है. इसके बावजूद जल निकासी, कचरा प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था जैसी समस्याएं आज भी गंभीर बनी हुई हैं. अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के कई मोहल्लों में नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola