अर्धनिर्मित कुआं में गिरने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

अर्धनिर्मित कुआं में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन

केतार. केतार थाना क्षेत्र के दासीपुर गांव में बुधवार देर शाम अर्धनिर्मित कुआं में गिरने से युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिगन सिंह के पुत्र श्रीराम सिंह (32 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि श्रीराम सिंह की आंखों में दिक्कत थी, जिस कारण उसे कम दिखता था. वह बुधवार देर शाम अपने घर से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित खेत की ओर गया हुआ था. परिजनों ने आशंका जतायी कि अर्धनिर्मित कुआं नहीं दिखने के कारण वह उसमे गिर गया होगा.परिजनों ने बताया कि बुधवार को देर शाम तक उसकी खोजबीन की गयी, जिसके बाद गुरुवार को ग्रामीणों की नजर कुएं में तैर रहे चप्पल पर पड़ी. जिसके बाद अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीण कुएं में उतरे, जहां श्रीराम सिंह का शव मिला. इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहमति से शव का पंडा नदी में दाह संस्कार कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola