विधायक से केश कला बोर्ड के गठन की मांग

Updated:
विज्ञापन

विधायक से केश कला बोर्ड के गठन की मांग

विज्ञापन

भवनाथपुर. भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य सह राष्ट्रीय नाई महासभा की प्रदेश सचिव रंजनी शर्मा ने विधायक अनंत प्रताप देव को मांग पत्र सौंपकर नाई समाज के उत्थान के लिए झारखंड में केश कला बोर्ड के गठन की मांग की है. रंजनी शर्मा ने मांग पत्र में उल्लेख किया कि नाई समाज लंबे समय से इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है. उन्होंने कहा कि हरियाणा की तर्ज पर झारखंड में केश कला बोर्ड गठित कर नाई समाज का उत्थान किया जाये. विधायक अनंत प्रताप देव ने आश्वासन दिया है कि सदन में इस मामले को उठाया जायागी. उन्होंने कहा कि वे इस मांग को सरकार के समक्ष रखकर नाई समाज का उत्थान करने का काम करेंगे. रंजनी शर्मा ने कहा कि नाई समाज के उत्थान के लिए केश कला बोर्ड का गठन करना अति आवश्यक है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola