विकाश की धारदार गेंदबाजी से गढ़वा ने खूंटी को हराया

Updated:
विज्ञापन

जेएससीए अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन

जेएससीए अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को गढ़वा व खूंटी के बीच मुकाबला हुआ. इस मैच में गढ़वा ने खूंटी को आठ विकेट से हराया. गुमला के शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में खूंटी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.1 ओवर में 155 बनाये. टीम के लिए बलराम नायक ने सर्वाधिक 91 गेंद पर 70 रन की पारी खेली. वहीं रूपेश लिंडा ने 21 रन का योगदान दिया. गढ़वा की ओर से विकाश कुमार गर्ग ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 40 रन देकर सात विकेट चटकाये. उनके अलावा मौसम दीप तिवारी ने दो व रूपेश कुमार ने एक विकेट हासिल किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वा टीम ने महज 21.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली. टीम की ओर से आयुष गर्ग ने नाबाद 72 रन की पारी खेली, जबकि हर्ष कुमार सिंह ने ताबड़तोड़ 84 रन (12 चौके, 1 छक्का) बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी. मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए विकाश कुमार गर्ग को मैन ऑफ द मैच चुना गया. उनके इस प्रदर्शन की खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने सराहना की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola