ePaper

बरडीहा मुख्य बाजार में विधायक ने पीसीसी पथ का शिलान्यास किया

Updated at : 04 Oct 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
बरडीहा मुख्य बाजार में विधायक ने पीसीसी पथ का शिलान्यास किया

बरडीहा मुख्य बाजार में विधायक ने पीसीसी पथ का शिलान्यास किया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मझिआंव बरडीहा मुख्य बाजार में विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने जिला योजना निधि से 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी पथ का शिलान्यास किया. निर्माण कार्य के संवेदक धीरज सिंह ने बताया कि यह पथ बरडीहा बाजार से उच्च विद्यालय ब्लॉक रोड तक बनेगा. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि बाजार का यह मुख्य मार्ग कई वर्षों से जर्जर था और इसके बनने से लोगों को काफी सुविधा होगी. विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में जो कार्य नहीं हुआ, उसे वह अगले 5 वर्षों में पूरा करेंगे. उन्होंने बताया कि इस सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों को सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की अन्य खराब सड़कों का भी निर्माण कराया जायेगा. इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू रजवार, विधायक प्रतिनिधि विनोद रजवार, मीडिया प्रभारी हरिनाथ चंद्रवंशी, अमीनुदीन अंसारी, पप्पू यादव, पंकज गुप्ता, सुदीप पाल, गोरख पासवान, नकू राम, बृजेश विश्वकर्मा, दयानंद विश्वकर्मा, पिंटू विश्वकर्मा, महेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र विश्वकर्मा, साबिर अंसारी, अकलीम अंसारी और अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola