आंधी-पानी से तापमान में गिरावट, मौसम हुआ खुशनुमा

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
आंधी-पानी से तापमान में गिरावट, मौसम हुआ खुशनुमा

आंधी-पानी से तापमान में गिरावट, मौसम हुआ खुशनुमा

विज्ञापन

गढ़वा.

गढ़वा जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को अच्छी बारिश हुई. इसके बाद जिले का न्यूनतम तापमान काफी गिर गया तथा मौसम खुशनुमा हो गया. अपराह्न करीब तीन बजे के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई. कई प्रखंडों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है. उल्लेखनीय है कि मई के प्रथम सप्ताह में मौसम में पूरी तरह से उतार-चढ़ाव रहा. लगभग हर दिन कमोबेश बूंदा-बांदी हुई. कई जगह अच्छी बारिश भी हुई है. बारिश के पूर्व आयी आंधी से पेड़-पौधों और कच्चे घरों को काफी नुकसान हुआ है. वहीं आम और महुआ के फल को भी क्षति हुई है. आम का फल तैयार होने से पहले ही आंधी में गिर गये, इससे किसानों को नुकसान हुआ. वहीं गर्मा फसलों और सब्जियों को भी इस ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है.

पूर्वानुमान से अधिक हुई बारिश : कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा द्वारा जारी साप्ताहिक बुलेटिन में आज मात्र 0.7 मिमी बारिश का पूर्वानुमान बताया गया था. लेकिन आज कई प्रखंडों में 15 मिमी तक बारिश हुई. जिला मुख्यालय गढ़वा में भी 12 मिमी बारिश हुई है. यहां शहर में करीब आधे घंंटे से अधिक समय तक लगातार बारिश हुई है. इसके बाद तापमान पूरी तरह से गिर गया है और हवा चलने पर ठंड का एहसास हो रहा है.

आज व कल भी ऐसे ही मौसम का पूर्वानुमान : इधर आठ और नौ मई को भी इसी तरह से तेज गरज के साथ आंधी-पानी होने का अनुमान है. जबकि 10 मई से मौसम पूरी तरह साफ होने और तापमान में अचानक वृद्धि होने का अनुमान है. इसके बाद फिर कड़ी धूप और लू चलने की आशंका जतायी गयी है. विदित हो कि जिले में मई महीने में लोगों को तेज धूप के साथ लू का सामना करना पड़ता है. लेकिन इस साल मई में तापमान अभी तक 40 डिग्री से नीचे रह रहा है. इससे लोग लू और भीषण गर्मी के प्रकोप से बचे हैं.

शादी-ब्याह में हो रही है परेशानीगौरतलब है कि इस समय शादी-ब्याह का समय है. पर आंधी-पानी के कारण बरात के लिए लगाये गये टेंट एवं सजावट उखड़ जा रहे हैं. इससे जिन घरों में शादियां हैं, वहां लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. इधर आंधी-पानी में बिजली व्यवस्था भी बाधित हो जाने से भी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola