अलीगढ़ जंक्शन पर रुकेगी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन पर रुकेगी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस

गढ़वा-पलामू के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात

विज्ञापन

गढ़वा-पलामू के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात प्रतिनिधि, मेदिनीनगर गढ़वा और पलामू जिले के रेल यात्रियों और छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों के फलस्वरूप रेलवे बोर्ड ने हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873/12874) को अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव के लिए हरी झंडी दे दी है. इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है और जल्द ही इसकी समय-सारणी वाली अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. रांची और हटिया से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों, जैसे राजधानी एक्सप्रेस और गरीब रथ का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव नहीं है. झारखंड विशेषकर गढ़वा और पलामू से बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय व अन्य संस्थानों में जाते हैं. ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ में नहीं होने से छात्रों को काफी परेशानी होती थी. छात्र-छात्राओं को टुंडला या दिल्ली जाकर वापस अलीगढ़ आना पड़ता था. अब स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के अलीगढ़ में ठहराव से गढ़वा-पलामू के छात्रों और व्यापारियों का सफर सुगम होगा. सांसद विष्णु दयाल राम ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस मांग को उठा रही थी. उन्होंने कहा कि गढ़वा और पलामू की जनता को बेहतर कनेक्टिविटी देना मेरी प्राथमिकता है. इस निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola