ePaper

स्टेट टॉपर गीतांजलि के पिता को विधायक ने किया सम्मानित

Updated at : 30 May 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
स्टेट टॉपर गीतांजलि के पिता को विधायक ने किया सम्मानित

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक परीक्षा 2025 में राज्य टॉपर बनीं भवनाथपुर की छात्रा गीतांजलि को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भवनाथपुर

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक परीक्षा 2025 में राज्य टॉपर बनीं भवनाथपुर की छात्रा गीतांजलि को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है. गुरुवार देर शाम विधायक अनंत प्रताप देव गीतांजलि के घर पहुंचे और उसके पिता उमेश पाल को मिठाई खिलाकर बधाई दी. गौरतलब है कि गड़ेरियाडीह टोला, मकरी पंचायत निवासी सहायक शिक्षक उमेश पाल की पुत्री गीतांजलि ने मेहनत और लगन से मैट्रिक परीक्षा में राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर भवनाथपुर का नाम पूरे झारखंड में रौशन किया है.

विपुल बने प्रखंड टॉपर

उसी पंचायत के विपुल कुमार भी सफलता की सूची में शामिल रहे हैं, जिन्होंने प्रखंड टॉपर बनकर मकरी का गौरव बढ़ाया. विधायक अनंत प्रताप देव ने गीतांजलि और विपुल के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गीतांजलि जैसी बेटियां न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम ऊंचा करती हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों से प्रेरणा लेकर अन्य छात्र भी परिश्रम करेंगे और भवनाथपुर को शिक्षा के क्षेत्र में नयी ऊंचाई पर ले जायेंगे

उज्ज्वल भविष्य की कामना

विधायक ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आश्वस्त किया कि ऐसी प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग दिया जायेग. इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई कार्यकर्ता, समर्थक व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने भी बच्चों की सफलता पर गर्व जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola