मुंडा समाज की जमीन पर नहीं बनेगा स्टेडियम : सत्येंद्रनाथ

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
मुंडा समाज की जमीन पर नहीं बनेगा स्टेडियम : सत्येंद्रनाथ

मुंडा समाज की जमीन पर नहीं बनेगा स्टेडियम : सत्येंद्रनाथ

विज्ञापन

रमकंडा.

शुक्रवार को रमकंडा प्रखंड पहुंचे भाजपा विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान विधायक ने मनरेगा योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की बात कही. कहा कि कई पंचायतों में पुराने कूप को नया दिखाकर राशि की निकासी कर ली गयी है. उन्होंने इसपर त्वरित जांच कर वास्तविक निर्माण कराने के निर्देश दिये. श्री तिवारी ने सीओ अनिल रविदास और बीडीओ संजय कोंगाड़ी से कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को ईमानदारी से काम करना जरूरी है. यही ईमानदारी उन्हें जनता के बीच स्वीकार्य बनाती है. बैठक के दौरान सबाने गांव के मुंडा समाज के लोगों ने विधायक से शिकायत किया कि उनकी जमीन पर स्टेडियम निर्माण की योजना बनायी गयी है. इसपर विधायक ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में मुंडा समाज की ज़मीन पर स्टेडियम निर्माण नहीं होगा. बैठक में उन्होंने सीओ को जमीन के कागजातों की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिये. उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी इस मुद्दे को राज्यपाल के समक्ष उठाया गया है.

पंचायत सचिवालयों में प्रज्ञा केंद्र संचालित नहीं : बैठक में ग्रामीणों ने शिकायत किया कि पंचायत सचिवालयों में प्रज्ञा केंद्र संचालित नहीं हो रहे हैं. संचालक इन्हें अपनी मर्जी से अन्य स्थानों पर चला रहे हैं. साथ ही आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर 200 रुपये तक की वसूली की जा रही है. इधर भाजपा महामंत्री राजू सिन्हा ने प्रखंड में स्वयंसेवकों के स्थानांतरण की मांग की. इसी तरह सीएसपी सेंटरों की स्थिति भी चिंताजनक बतायी गयी. ग्रामीणों ने कहा कि पंचायतों के नाम पर जारी सीएसपी सेंटर वास्तव में प्रखंड मुख्यालय में चल रहे हैं. इससे ग्रामीणों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है. इसके अलावा 20 प्रतिशत तक की वसूली की जा रही है. इसपर विधायक ने बीडीओ को इन मामलों की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये.

समस्याओं के समाधन की मांग : इसी तरह से रमकंडा के विधायक प्रतिनिधि ज्ञानरंजन पांडेय ने भी क्षेत्र की कई समस्याएं उठायी. उन्होंने कहा कि रमकंडा के ग्रामीण पेयजल संकट और सड़कों की बदहाल स्थिति से जूझ रहे हैंं. उन्होंने इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola