धुरकी में शोहदा-ए-कर्बला कांफ्रेंस का आयोजन

Updated at : 16 Jul 2024 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
धुरकी में शोहदा-ए-कर्बला कांफ्रेंस का आयोजन

धुरकी में शोहदा-ए-कर्बला कांफ्रेंस का आयोजन

विज्ञापन

धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित मदरसा दारुल उलूम गौसिया नुरिया के मैदान मे शोहदा-ए-कर्बला कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत भवनाथपुर विधान क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी सोगरा बेगम व इबराना प्रवीण ने किया. सोगरा बेगम ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के सामाजिक उत्थान तथा दीनी दुनियावी तालीम और शिक्षा को बढ़ावा देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. इबराना प्रवीण ने कहा कि मोहर्रम का महीना हमारे लिए त्याग, बलिदान व इंसानियत का महीना है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव व झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता ताहीर अंसारी व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी उपस्थित थे. पूर्व विधायक ने कहा कि हमारे देश में सभी धर्म व संप्रदाय का पर्व मिलजुल कर तथा आपसी भाइचारे व सौहार्द के साथ मनाया जाता है. यही लोकतंत्र की खूबसूरती है. ताहीर अंसारी ने कहा कि इस जलसे में महिला आलिमाओं के द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों को दीन इस्लाम व दूनियावी तालीम की जानकारी दी जायेगी. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा की इस तरह का कार्यक्रम धुरकी प्रखंड मे पहली बार हुआ है. इसका उद्देश्य आलिमाओं के द्वारा महिलाओं के प्रति तमाम असमानता तथा लड़के-लड़कियों के प्रति भेद मिटाना है.

तकरीर व नातिया मुशायरा पेश किया : इस दौरान जलसे मे अंतर्राज्यीय आलिमा मोकर्रा सुंबुल नूरी, सगुफ्ता यास्मीन, शायरा नाजिया, फरहत गौसिया युपी, नुरी शबा शायरा व लामिया फातिमाह ने मोहर्रम और दीन दुनिया पर तकरीर व नातिया मुशायरा पेश किया.

उपस्थित लोग : कार्यक्रम को सफल बनाने मे महमूद आलम सिनियर, इसराइल खान, मुखिया महबूब अंसारी, मुखिया पति साबीर अंसारी, इस्लाम खान, एवं जलसा कमिटी के सेक्रेट्री मुमताज अंसारी, सदर सलाहुद्दीन अंसारी, खजांची अली रौशन अंसारी, मंसूर अंसारी व एनाएतुल्लाह अंसारी, एहसान अंसारी व संतोष जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola