सितंबर माह में आयुष्मान योजना के तहत हुए सात ऑपरेशन

गढ़वा सदर अस्पताल में शुरू हुई हड्डी की सर्जरी
गढ़वा सदर अस्पताल में शुरू हुई हड्डी की सर्जरी प्रभाष मिश्रा, गढ़वा गढ़वा सदर अस्पताल में अब हड्डी की सर्जरी की सुविधा शुरू हो गयी है. सितंबर माह में यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत सात मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया. पहले ऐसे मामलों को बड़े शहरों या निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता था, लेकिन अब मरीजों को यह सुविधा स्थानीय स्तर पर सदर अस्पताल में ही मिल रही है. स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड को बढ़ावा देने के लिए सदर अस्पताल में अलग से आयुष्मान वार्ड बनाने की पहल की है, जहां मरीजों को प्राइवेट अस्पताल जैसी सुविधा दी जायेगी. बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पर जोर: डॉ जान एफ केनेडी सिविल सर्जन डॉ जान एफ केनेडी ने बताया कि आयुष्मान योजना से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से अस्पताल की आधारभूत संरचना को विकसित किया जायेगा. उद्देश्य यह है कि मरीजों को बेहतर सुविधा मिले और रेफरल के मामलों में कमी आये. हड्डी विभाग में तीन विशेषज्ञ डॉक्टर सदर अस्पताल का आर्थोपेडिक विभाग अब सक्रिय हो गया है. विभाग में तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना की गयी है. जिनमें डॉ एसके रमन, डॉ राजेश कुमार मालवा, डॉ नौशाद आलम शामिल हैं. बता दें कि डॉ राजेश मालवा ने सितंबर माह में सात मरीजों की सर्जरी की. इनमें अधिकांश सड़क दुर्घटना और मारपीट में घायल मरीज शामिल थे. बच्चेदानी ऑपरेशन भी होगा शुरू सदर अस्पताल में महिलाओं की बच्चेदानी का ऑपरेशन बंद है. समीक्षा में यह पाया गया कि कुछ चिकित्सक यह सेवा निजी क्लिनिक में तो दे रहे हैं, लेकिन अस्पताल में उपलब्ध नहीं है. इस पर सिविल सर्जन डॉ केनेडी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो सेवा निजी क्लिनिक में दी जा रही है, उसे अस्पताल में भी उपलब्ध कराना होगा. अन्यथा ऐसे चिकित्सकों के लाइसेंस पर रोक लगाने पर विचार किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




