ePaper

शराब दुकानों की एसडीएम ने की जांच, कई गड़बड़ियां उजागर

Updated at : 28 Sep 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
शराब दुकानों की एसडीएम ने की जांच, कई गड़बड़ियां उजागर

शराब दुकानों की एसडीएम ने की जांच, कई गड़बड़ियां उजागर

विज्ञापन

प्रतिनिधि गढ़वा स्थानीय लोगों की शिकायत और उत्पाद अधीक्षक से पुष्टि मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को गढ़वा शहर स्थित दानरो बायपास पर अवस्थित कंपोजिट शराब दुकान संख्या–3 की जांच की. जांच में पाया गया कि एक ही लाइसेंस पर अगल-बगल के दो कमरों में अलग-अलग काउंटर संचालित हो रहे थे. यहां तक कि दोनों कमरों में अलग-अलग बोर्ड लगे थे, जिससे दो दुकानों का भ्रम होता था. दुकान के अनुज्ञप्ति धारक मौके पर नहीं मिले, लेकिन मौजूद स्टाफ को एसडीएम ने सख्त हिदायत दी कि यदि नियमों के तहत दो काउंटर मान्य नहीं हैं, तो अविलंब एक काउंटर बंद कर केवल एक से ही दुकान संचालित करें. उन्होंने उत्पाद अधीक्षक को भी मामले की जांच कर विभागीय नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने का निर्देश दिया. यह दुकान दिनेश कुमार गुप्ता के नाम से बंदोबस्त है. इसी स्थान पर एक अन्य देसी शराब दुकान अंजली कुमारी, निवासी गाड़ा खुर्द कांडी के नाम से बंदोबस्त पायी गयी. लेकिन जांच में वहां शराब दुकान के बजाय बाइक रिपेयरिंग सेंटर संचालित हो रहा था. बाहर एक कागज में छोटे अक्षरों में यहां देशी शराब मिलती है लिखा हुआ पाया गया, जिससे गुपचुप शराब बिक्री का संदेह होता है. नियमों का पालन करना अनिवार्य: एसडीएम एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि सरकारी बंदोबस्त दुकानों में सभी नियमों और आदेशों का अनुपालन अनिवार्य है. किसी भी प्रकार की विसंगति की पुनरावृत्ति होने पर अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा की जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर नई शराब दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों में विरोध देखा जा रहा है. यदि स्थल जांच में विधि-व्यवस्था की समस्या पायी गयी, तो संबंधित दुकानों को अन्यत्र शिफ्ट करने की अनुशंसा विभाग से की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola