संजय कुमार ने गढ़वा एसडीओ का पदभार संभाला

संजय कुमार ने गढ़वा एसडीओ का पदभार संभाला
बुधवार की देर शाम संजय कुमार ने गढ़वा एसडीओ सह दंडाधिकारी का पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान एसडीओ विजय कुमार से प्रभार बेने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर करना और सरकार द्वारा जरूरतमंदों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाना है. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राशन लाभुकों को समय पर राशन मिले, यह सुनिश्चित कराना है. उन्होंने कहा कि गढ़वा अनुमंडल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि श्री कुमार इससे पूर्व गढ़वा नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी तथा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भी रह चुके हैं. वह जिले की समस्याओं से वाकिफ हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










