चार रोजगार सेवक व एक जेइ का वेतन रुका

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
चार रोजगार सेवक व एक जेइ का वेतन रुका

प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा को लेकर गहन समीक्षा बैठक की गयी

विज्ञापन

कांडी. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा को लेकर गहन समीक्षा बैठक की गयी. जिसमें सभी मनरेगा कर्मी, बीपीओ सोनू, कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीकांत, लेखपाल धीरज एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे. चार अनुपस्थित रोजगार सेवक व एक कनीय अभियंता विशाल का वेतन स्थगित करते हुए उप विकास आयुक्त को कार्रवाई के लिए अनुरोध किया गया. मनरेगा की समीक्षा में आम बागवानी की योजनाओं को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से शुरू करने, नियमानुसार गड्ढा खुदाई का कार्य तय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही वैसे लाभुकों का जिनके पास सिंचाई की सुविधा नहीं है, उनके आम बागवानी को ऑन गोइंग नहीं करने का निर्देश दिया. 100 दिनों का रोजगार अधिक से अधिक मजदूरों को उपलब्ध कराने का तथा जिन योजनाओं में कार्य पूर्ण हो गया है, उसका सेकंड जियो टैग समय से करने का निर्देश दिया गया. मिट्टी मोरम की सड़कों में एनएमएमएस से ही मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करायी जाती है. रोजगार सेवकों को अपने पंचायत के पंचायत भवन में नियमित रूप से बैठने के हिदायत दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola