ePaper

सदर थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

Updated at : 28 Sep 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

सदर थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक के सुरेश राम व सदर थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकाला गया. थाना क्षेत्र के पोखराहा, जोंड़, खनवां, सुआ कौड़िया, भूसही, बड़कागांव, सिंगरा होते हुए पुन: थाना परिसर पहुंचा. फ्लैग मार्च में पुनि श्री राम दोनों समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके व आपसी भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूजा समिति सदस्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है. लेकिन पूजा के दौरान किसी व्यक्ति ने अफवाह फैलाया, तो वैसे व्यक्ति को किसी भी शर्त पर बख्शा नहीं जायेगा. थाना प्रभारी लालजी ने कहा कि सरकारी गाइड लाइन के मुताबिक त्योहार लोग मनाये. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. मौके पर पुअनि रंजीत कुमार, सअनि नबी अंसारी, पंकज तिवारी, अभिमन्यु सिंह, टेरेसा मिंज के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola