अदालती आदेश के बाद जमीन खाली कराने पर सड़क जाम

अदालती आदेश के बाद जमीन खाली कराने पर सड़क जाम
धुरकी. धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव स्थित भुईयां टोली में सीनियर डिविजन सिविल कोर्ट के आदेश पर 1.10 एकड़ जमीन पर आदिवासी बैगा समुदाय को दखल दिलाए जाने के बाद भुईयां जाति के लोगों ने सगमा-धुरकी मुख्य पथ को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहे. बताया गया कि शुक्रवार को नगरउंटारी सिविल जज-वन के आदेश पर कोर्ट के नजीर रवि किशोर सिंह, अंचल अमीन और पुलिस बल के साथ भुईयां टोली पहुंचे और लगभग तीन पीढ़ियों से रह रहे करीब डेढ़ दर्जन भुईयां परिवारों के घर खाली कराये गये. कार्रवाई के दौरान पीड़ित परिवारों ने अदालती आदेश मानने से इनकार करते हुए सड़क जाम कर दिया. पीड़ितों का कहना है कि वे लोग इस जमीन पर तीन पीढ़ियों से रह रहे हैं और यहां निवास कर रहे सभी 16 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिला है. ऐसे में यदि जमीन बैगा समुदाय की है तो आवास निर्माण के लिए अंचल कार्यालय से चेक स्लिप कैसे निर्गत की गयी, इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में छोटे बच्चों और घरेलू सामान के साथ वे कहां जायेंगे. जब तक उनके पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




