रौनियार समाज की चाय पार्टी से सामाजिक बदलाव की पहल
Published by :Akarsh Aniket
Published at :22 Sep 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन

रौनियार समाज की चाय पार्टी से सामाजिक बदलाव की पहल
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बिशुनपुरा
प्रखंड में रौनियार समाज ने चाय पार्टी के माध्यम से सामाजिक बदलाव की पहल शुरू की है. समाज के भीतर व्याप्त समस्याओं और बुराइयों पर चर्चा के जरिए समाधान खोजने का प्रयास किया जा रहा है. भागदौड़ भरी जिंदगी में पीछे रह गए लोगों को भी आगे बढ़ाने में समाज सक्रिय भूमिका निभा रहा है. हर हफ्ते समाज के सदस्यों की बैठक होती है, जिसमें प्रबुद्ध लोग भी शामिल होते हैं. इन बैठकों और चाय पार्टियों में घरेलू विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने के साथ अगली बैठक का स्थान तय किया जाता है. यह पहल इतनी लोकप्रिय हो रही है कि लोग स्वेच्छा से बैठक और चाय पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं. समाज में आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े लोगों की मदद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, संरक्षक विनोद प्रसाद, गौरीशंकर गुप्ता समेत कई सदस्य इस सामाजिक कार्य में सक्रिय हैं. उदाहरण के तौर पर मुख्यालय निवासी एक परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक और सामग्री सहायता दी गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




