बारात लौटाने के अगले ही दिन प्रेमी के घर पहुंची दुल्हन, रविवार को दोबारा बैठेगी पंचायत

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 14 May 2026 7:14 PM

विज्ञापन

शादी के मंडप में सिंदूरदान के दौरान मांग भराने से इनकार करती युवती. फाइल फोटो

Garhwa News: गढ़वा के रमना क्षेत्र में शादी टूटने के बाद युवती प्रेमी के घर पहुंच गई, जिससे गांव में विवाद बढ़ गया. प्रेमी के परिजन युवती को बहू बनाने को तैयार हैं, लेकिन दोनों परिवारों में सहमति नहीं बन सकी. मामले को सुलझाने के लिए रविवार को दोबारा पंचायत बुलाई गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रमना से दिनेश गुप्ता की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के रमना प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. एक युवती ने तय शादी से इनकार करने के बाद अपने प्रेमी के घर का दरवाजा खटखटाया है. मामला तब और पेचीदा हो गया जब युवती के परिजन इस रिश्ते के विरोध में खड़े हो गए. गुरुवार को इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई, लेकिन मैराथन बैठक के बाद भी कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका. अब सबकी निगाहें रविवार को होने वाली अगली बैठक पर टिकी हैं.

युवती को बहू बनाने को तैयार हैं प्रेमी के परिजन

जानकारी के अनुसार, युवती की शादी कहीं और तय की गई थी. एक दिन पहले जब उसके घर से बारात लौट गई, तो युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि प्रेमी और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. युवती के अचानक प्रेमी के घर पहुंचने से गांव में हड़कंप मच गया. हैरानी की बात यह रही कि प्रेमी के पिता और उनके परिजन युवती को अपनी बहू बनाने के लिए तैयार. हालांकि, जब इस बात की भनक युवती के घरवालों और ग्रामीणों को लगी, तो वे आक्रोशित हो उठे. मामला बढ़ता देख स्थानीय बुद्धिजीवियों ने हस्तक्षेप किया और गांव में पंचायत बुलाई गई.

ग्रामीणों की पंचायत में नहीं बन पाई सहमति

गुरुवार को हुई पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि बिरंची पासवान, रामचंद्र राम सहित कई गणमान्य लोग और दोनों पक्षों के परिजन मौजूद थे. पंचायत में युवक और युवती से भी उनके भविष्य को लेकर पूछताछ की गई. ग्रामीणों ने आपसी सहमति से मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन पाई. पंचायत का कहना हैं कि फिलहाल दोनों पक्षों की बातों को सुना गया है. गुरुवार की बैठक में कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका, जिसके कारण अब रविवार को दोबारा पंचायत बुलाई गई है. कोशिश है कि सामाजिक स्तर पर ही इस विवाद का सुखद समाधान निकाल लिया जाए.

इसे भी पढ़ें: गाजे-बाजे के साथ हो रही थी शादी, ऐन सिंदूरदान के वक्त बिदक गई दुल्हन

दोनों परिवारों में सहमति नहीं बनने पर बढ़ा विवाद

इधर, इस घटना को लेकर रमना क्षेत्र में दिनभर कयासों का दौर जारी रहा. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दोनों परिवारों के बीच समय रहते बातचीत हुई होती, तो शादी टूटने और पंचायत तक मामला पहुंचने की नौबत नहीं आती. अब सभी को रविवार की पंचायत का इंतजार है.

इसे भी पढ़ें: बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस ने एसयूवी समेत तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola