धावा दल ने की ईंट भट्ठों की जांच, दो बाल मजदूर मिले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Mar 2025 9:09 PM
धावा दल ने की ईंट भट्ठों की जांच, दो बाल मजदूर मिले
गढ़वा. उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा की अध्यक्षता में विभिन्न ईंट भट्ठों का औचक निरीक्षण किया गया. इस क्रम में केबीएस व पीएमजी ईंट भट्ठा छतरपुर गढ़वा की जांच की गयी. इस दौरान वहां दो बाल श्रमिक काम करते पाये गये. दोनो को धावा दल ने विमुक्त कराया एवं नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इस दौरान जेबीएस ईंट भट्ठा जाहरसरई मझिआंव गढ़वा का भी निरीक्षण किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी ईंट भट्ठों के मालिकों को नियमानुसार भट्ठों का संचालन करने को कहा. अवैध ईंट भट्ठों पर कठोर कारवाई की जायेगी. निरीक्षण के दौरान श्रम अधीक्षक एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने नियोजकों को सख्त चेतावनी दी कि बाल श्रमिकों से कार्य कराना गंभीर अपराध है. इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. उपस्थित लोग : मौके पर एसडीओ संजय कुमार पांडेय, श्रम अधीक्षक संजय आनंद एवं जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव, जिला बाल संरक्षण इकाई अशोक नायक,संरक्षण अधिकारी संजय ठाकुर, आउटरीच वर्कर बाल संरक्षण इकाई दीपक कुमार तथा जिला समन्वयक एक्सेस टू जस्टिस प्रोजेक्ट लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान गणेश कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










