पोस्टर विवाद को लेकर निकाला विरोध मार्च

पोस्टर विवाद को लेकर निकाला विरोध मार्च
चिनिया. चिनिया में शनिवार को आइ लव मोहम्मद लिखे तख्ती को लेकर उत्तर प्रदेश में हुए विवाद को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध मार्च निकाला गया. मार्च में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और अपना विरोध जताया. विदित हो कि आइ लव मोहम्मद के लिखे तख्ती के साथ जुलूस निकालने पर उतर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसके विरोध में चिनिया में विरोध मार्च निकाला गया. चिनिया मस्जिद से विरोध मार्च की शुरूआत की गयी, जो अंबेडकर चौक, रानी चेरी मदरसा होते हुए झलासी मोड़ तक पहुंचा. इस मौके पर सदर अताउल्लाह अंसारी, हाफिज अयुब अंसारी, आमिर रजा, बेलाल मंसुरी, अकलिम अंसारी, आरजु मंसुरी, बेलाल अंसारी, असगर मंसुरी आदि लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




