ePaper

कतार के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना प्राथमिका

Updated at : 03 Jan 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
कतार के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना प्राथमिका

कतार के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना प्राथमिका

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बड़गड़ (गढ़वा) झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक दिलीप तिर्की ने शनिवार को बड़गड़ प्रखंड के सुदूरवर्ती डिलवाही गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने आदिम जनजाति परिवारों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कई अहम कदम उठाये. उनके दौरे से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया. निदेशक दिलीप तिर्की ने डाकिया योजना के तहत आदिम जनजाति परिवारों के घर-घर जाकर राशन और नमक का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार की प्राथमिकता कतार के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है. कड़ाके की ठंड को देखते हुए निदेशक ने अपनी मानवीय संवेदना का परिचय दिया और अपने निजी कोष से दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास सेवा भाव से गरीबों की मदद करना है. इस अवसर पर उनकी पत्नी एम्माकुलता तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानन्द राम, मोजेश किस्पोट्टा और संदीप तिर्की भी उपस्थित थे. निदेशक के नेतृत्व में निदेशालय की जांच टीम ने बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया. इसके बाद टीम दो हिस्सों में बंटकर जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों की जांच करने निकली. जांच टीम ने खाद्यान्न भंडारण, वितरण रजिस्टर और पारदर्शिता की बारीकी से पड़ताल की. गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों को सख्त चेतावनी दी गयी. जांच टीम में शाखा पदाधिकारी कृष्ण कुमार राम, कृष्ण कुमार सिंह, प्रीतम प्रधान मालुवा, लहरी बासु, साजिद अनवर, माजिद अंसारी और सपना उरांव ने विभिन्न केंद्रों पर वितरण व्यवस्था की जांच की. इस दौरे ने जहां ग्रामीणों में सरकार के प्रति विश्वास और आशा को बढ़ाया, वहीं यह सुनिश्चित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे जो सबसे अधिक जरूरतमंद हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola