दुर्घटना के बाद हाइवा का पीछा कर रहे लोगों की पुलिस से झड़प

दस बाइक जब्त, सौ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
दस बाइक जब्त, सौ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज प्रतिनिधि, कांडी पलामू जिले के उंटारी रोड में दुर्घटना कर भाग रहे एक हाइवा का पीछा कर रहे लोगों की कांडी में पुलिस के साथ झड़प हो गयी. इस घटना में कांडी पुलिस ने 10 बाइक को जब्त किया है. वहीं, सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पलामू के उंटारी रोड से एक हाइवा दुर्घटना कर कांडी की ओर भाग रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने कांडी पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर दी. इस दौरान थाना के मुख्य द्वार स्थित सड़क पर पुलिस ने बैरियर लगा दिया था. कुछ ही देर बाद एक हाइवा तेज रफ्तार से वहां पहुंचा. बैरियर देखकर चालक आशिफ राजा ने हाइवा को रोक दिया. यह देखकर लगभग पचास मोटरसाइकिल पर सवार लोग, जो हाइवा का पीछा कर रहे थे, चालक को पकड़ने का प्रयास करने लगे. जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो लोगों की पुलिस से झड़प हो गयी. आक्रोशित लोगों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. घटना से पहले कांडी बाजार में सड़क किनारे खड़ी एक पैशन प्रो बाइक को भी हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक काफी तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




