शांति समिति की बैठक, डीजे नहीं बजाने का निर्णय

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक, डीजे नहीं बजाने का निर्णय

मुहर्रम को लेकर रंका थाना परिसर में एसडीओ रुद्र प्रताप की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी.

विज्ञापन

रंका. मुहर्रम को लेकर रंका थाना परिसर में एसडीओ रुद्र प्रताप की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में रंका अंजुमन कमेटी के सचिव हाजी डॉ एकरामुद्दीन ने मुहर्रम में डीजे साउंड नहीं बजाने की बात कही. इसका हिंदू – मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों का स्वागत किया. वहीं एसडीओ रुद्र प्रताप ने मुहर्रम त्योहार आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की बात कही. एसडीओ रुद्र प्रताप ने कहा कि मुहर्रम पर्व मुसलमानों का दस दिनों तक चलने वाला एक खास त्योहार है. जो इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में एनएच को जाम नहीं करना है. उन्होंने कहा कि थाना मोड़ पेट्रोल पंप के पास एनएच 343 को जाम कर करतब दिखाया जाता है. इससे आने – जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है. एनएच से अलग करतब (खेल) करना है. उन्होंने मुहर्रम कमेटी के सदस्यों से सभी आखाड़ा से 5 – 5 वोलेंटियर रखने की मांग की है. ताकि उनको पहचान कर उनसे मदद ली जा सके. उन्होंने कहा कि कोई भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इसकी जानकारी प्रशासन को तुरंत दें. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी. एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने कहा कि मुहर्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस मुस्तैद रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola