पनघटवा डैम में ओवरफ्लो, ग्रामीण और किसान परेशान

पनघटवा डैम में ओवरफ्लो, ग्रामीण और किसान परेशान
प्रतिनिधि, डंडई डंडई धुरकी प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित पनघटवा डैम में लगातार बारिश के कारण पानी क्षमता से दो फीट अधिक भर गया है. डैम के उत्तरी भाग में बनी इस्केल्वे सड़क पर डैम का पानी ओवरफ्लो कर रहा है. डंडई-मिर्चाइया-धुरकी मार्ग पर लगभग दो फीट पानी बहने के कारण आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, डैम के आसपास लगी धान की फसल भी डूब गयी है, जिससे किसान चिंतित हैं. स्थानीय किसानों का कहना है कि रात में लगातार हुई भारी बारिश के कारण डैम में लबालब पानी भर गया. उन्होंने बताया कि यदि बारिश जारी रही, तो खतरे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ग्रामीणों ने कहा कि विभाग को डैम की दाईं और बाईं नहर के फाटक खोलकर पानी की निकासी करनी चाहिए थी, ताकि जल स्तर नियंत्रित किया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




