बाइक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत

बाइक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत
मझिआंव मार्ग पर जोबरईया मोड़ के पास बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक गढ़वा थाना क्षेत्र के उंचरी गांव निवासी हरी महतो का पुत्र संतोष कुमार कुशवाहा (22 वर्ष) बताया गया है. परिजनों ने बताया कि संतोष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह कहीं भी घूमने निकल जाता था. मंगलवार को वह जोबरईया मोड़ की ओर गया था. इसी क्रम में वह एक बाइक की चपेट में आ गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गढ़वा सदर अस्पताल पहुंची व शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










