ePaper

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह छह अक्टूबर को

Updated at : 28 Sep 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह छह अक्टूबर को

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह छह अक्टूबर को

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह आगामी छह अक्टूबर को आयोजित होगा. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे. रविवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से होगी, इसके बाद लाइब्रेरी का उद्घाटन किया जायेगा. परीक्षा विभाग के ओएसडी डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 1046 विद्यार्थियों की डिग्री तैयार की जा चुकी है, जिसमें 166 पीजी, 875 यूजी और पांच पीएचडी शामिल हैं. प्रतिदिन 250 से 300 छात्र डिग्री के लिए आवेदन कर रहे हैं। 29 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए जायेंगे. समारोह में 72 वाइस चांसलर गोल्ड मेडल और पांच गोल्ड मेडल प्रदान किए जायेंगे. तीन से पांच अक्टूबर तक जीएलए कॉलेज (बीएड विभाग) में दीक्षांत परिधान का वितरण किया जायेगा. छात्रों को सफेद कुर्ता-पायजामा, छात्राओं को लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी या लाल दुपट्टे के साथ सफेद सलवार-सूट पहनना अनिवार्य होगा. सभी को आधार कार्ड, परिचय पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा. स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है, जिसमें विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों के संदेश शामिल होंगे.

79.35 लाख होगा खर्च

कुलपति ने बताया कि समारोह पर 79 लाख 35 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे. हैंगर पर 42 लाख, परिधान पर साढ़े तीन लाख, मोमेटो पर 1.20 लाख और मेडल पर 4.37 लाख की राशि खर्च होगी. प्रत्येक मेडल पर औसतन 5,465 रुपये खर्च होंगे. इससे पहले प्रथम दीक्षांत समारोह पर 57.50 लाख और द्वितीय समारोह पर 69 लाख रुपये खर्च हुए थे. समारोह में आने वाले अतिथियों के लिए 55 रुपये प्रति पैकेट की दर से दो हजार लंच पैकेट मंगाए जा रहे हैं. इसमें खस्ता कचौड़ी, गुलाब जामुन, लड्डू और पानी की बोतल दी जायेगी. मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. नफीस अहमद, डीएसडब्ल्यू डॉ. एसके पांडेय, सीसीडीसी मनोरमा सिंह, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. विभा, पीआरओ विनीता दीक्षित, बीएड कॉलेज के प्राचार्य नंदलाल विश्वकर्मा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola