नीलांबर-पीतांबर फाइटर्स व कार्तिक उरांव राइनोज फाइनल में

Updated:
विज्ञापन

नीलांबर-पीतांबर फाइटर्स व कार्तिक उरांव राइनोज फाइनल में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

गढ़वा के टाउन हॉल मैदान में आयोजित झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग के तीसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया. प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में पहले सेमीफाइनल में नीलांबर-पीतांबर फाइटर्स ने तिलका मांझी द वारियर्स को 50-28 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कार्तिक उरांव राइनोज ने तेलंगा खड़िया ब्लास्टर्स को 43-40 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया. फाइनल मुकाबला नीलांबर-पीतांबर फाइटर्स और कार्तिक उरांव राइनोज के बीच खेला जायेगा. सेमीफाइन मुकाबले का उद्धाटन नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उन्होंने कहा कि झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग गढ़वा नयी पहचान दे रहा है. ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है व युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है. आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि लीग का उद्देश्य गढ़वा के साथ-साथ पूरे राज्य के खिलाड़ियों को बड़ा मंच उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता को और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जायेगा. मौके पर शंकर प्रताप विश्वकर्मा, पीयूष तिवारी, आकाश केसरी, शुभम कुमार, सचिव रोहित कुमार शर्मा, अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, राहुल शर्मा, रितु मिश्रा, विनीत गुप्ता, इरफान आलम, लकी कुमार, आलोक शर्मा, अंकित कुमार, शशिकांत शर्मा, गौतम शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola